ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसान को धमकाने वाले कांग्रेस नेता को मिली जमानत

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मोपका में रहने वाले किसान को धमकाने वाले युवा कांग्रेस नेता को सरकंडा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया। मंगलवार को कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई है।

मोपका में रहने वाले उमेंद्र साहू की मरघट के पास पैतृक जमीन है। उनकी जमीन से लगकर ही मोहसिन खान की जमीन है। मोहसिन ने अपनी जमीन को समतल कराया है। इस दौरान किसान की जमीन के मेढ़ को भी तोड़ दिया गया। किसान ने अपनी जमीन पर पोल लगाया। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कांग्रेस नेता शेरू असलम ने किसान को धमकाया।

किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद किसान ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। किसान की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया। साथ ही कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जामनत पेश नहीं कर पाने के कारण जेल भेज दिया गया। मंगलवार को कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.