ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामायण प्रतियोगिता के विजेताओं का पहला समूह रामलला के दर्शन करने हवाई जहाज से रवाना

भोपाल। “आनंद के धाम जय श्रीराम” प्रतियोगिता के 40 सफल प्रतिभागियों का पहला समूह अयोध्‍या में रामलला के दर्शनों के लिए बुधवार को रवाना हुआ। प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने सुबह सात बजे मानस भवन पहुंचकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। सभी प्रतिभागी भोपाल से हवाई जहाज से प्रयागराज पहुंचे और वहां से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए।

गौरतलब है कि विगत अक्‍टूबर में आयोजित परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। आज पहला समूह रवाना हुआ। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को तुलसी मानस प्रतिष्ठान, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के अयोध्या कांड पर प्रतियोगिता आनलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे थे तथा 22 हजार 852 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 89.80 रहा था। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूली छात्र और अन्य नागरिक श्रेणी में भाग लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.