ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 करोड़ के गबन का मामला लेखापाल ने दोस्त के खाते में डाले थे 26 लाख खरीदी जमीन

बुरहानपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग में हुए दस करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन मामले में पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी कर रही है।

बुधवार को लालबाग थाना पुलिस ने इस मामले में संलिप्त रहे सातवें आरोपित 60 वर्षीय प्रकाश महाजन निवासी खकनार कला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 15 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के लेखापाल नारायण पाटिल की प्रकाश से दोस्ती थी। जिसके चलते उसने नर्मदा झाबुआ बैंक के सरकारी खाते से नौ-नौ लाख की दो और 8.50 लाख का एक डिमांड ड्राफ्ट बनवा कर प्रकाश के बैंक खातों में 26.50 लाख रुपये डलवाए थे।

इसी पैसे से प्रकाश ने खकनार कला में दो एकड़ जमीन भी खरीदी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2014 में यह फर्जीवाड़ा किया गया था। पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपितों के बैंक खातों से हुए लेनदेन की और जानकारी जुटा रही है।

सनावद के बाबा को भी दिए छह लाख

पुलिस की जांच में सामने आया है कि विभाग के लेखापाल रहे नारायण पाटिल ने सनावद के एक बाबा के खाते में भी छह लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने जांच के लिए एक टीम सनावद भेजी है। बताया गया है कि नारायण पाटिल ओर प्रकाश महाजन दोनों इस बाबा के भक्त हैं। यहीं से इनके बीच दोस्ती हुई और फिर सरकारी धन में सेंध लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

फरार राजेश सावकारे पर पांच हजार का इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने फरार चल रहे आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेश सावकारे की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा तीन अन्य फरार आरोपितों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी जारी है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपित पकड़ में नहीं आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.