ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मिनी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाया

भोपाल। मध्‍य सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा उपहार दिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से 3000 रुपये प्रतिमाह और सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है।

अभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता को 5000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह वृद्धि एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी जो अगस्त में देय होगी।

इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में प्रतिवर्ष एक हजार रुपये और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है।

यह अगले वर्ष यानी 2024 से लागू होगी। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर एक जुलाई से सेवानिवृति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त सवा लाख रुपये और सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 जून को भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन ये घोषणाएं की थी। प्रदेश में 84 हजार 465 आंगनबाड़ी और 12 हजार 670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग एक लाख 80 हजार कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.