ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

85 वर्षीय बुजुर्ग ने एलएलएम में दाखिले को लेकर मांगी अनुमति

इंदौर। कहते हैं कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। उसका ताजा उदाहरण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में देखने को मिला। जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने एलएलएम में दाखिला और परीक्षा को लेकर अनुमति मांगी है। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने शासन ने मार्गदर्शन लेने की बात कहीं है। हालांकि बुजुर्ग ने आवेदन के साथ अपनी अंकसूची की प्रति भी जमा करवाई है।

एलएलएम की इच्छा रखने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग का नाम सुभाष शुक्रे है। दरअसल वे जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त हुए है। पूर्वी बीमा अधिकारी सुभाष ने 1968 में तत्कालीन इंदौर विश्वविद्यालय (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) से एलएलबी कर रखी है।

वे शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी और परीक्षा विभाग के सहायक कुलसचिव डा. विष्णु मिश्रा से मिले। उन्होंने आवेदन में लिखा कि क्या वे एलएलएम की पढ़ाई कर सकते हैं।

इस बारे में अब विश्वविद्यालय प्रशासन पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर आयु सीमा के संबंध में नियम खंगालने लगा है। बुजुर्ग शुक्रे ने बताया कि एलएलबी करने के बाद घर की स्थिति ऐसी नहीं थी कि आगे पढ़ सकते हैं।

वैसे अब शौकियातौर पर एलएलएम की पढ़ाई करना चाहते हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. तिवारी का कहना है कि एलएलएम के लिए बुजुर्ग का आवेदन प्राप्त हुआ है। उसके संबंध में नियम को देखने के बाद पाठ्यक्रम में प्रवेश के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयु सीमा समाप्त

कुछ वर्ष पहले 27 वर्ष आयु वाले विद्यार्थी ही विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। मगर उच्च शिक्षा विभाग और बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) ने विधि पाठ्यक्रम के लिए आयु सीमा हटा दी है। इसके बाद एलएलबी में प्रवेश लेने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.