ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL 2022 ऑक्‍शन के आखिरी राउंड में ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स का तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

IPL 2022  ऑक्‍शन के आखिरी घंटे में पूरा हॉल उस समय काफी इमोशनल हो गया जब ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स की वापसी हुई। उनके हॉल में आते ही वहां मौजूदा सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया। दुनियाभर में 2700 से अधिक नीलामी का अनुभव रखने वाले एडमीड्स IPL 2022 नीलामी के पहले दिन शनिवार को उस समय बेहोश होकर नीचे गिर गए थे, जब वह श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के लिए बोली लगा रहे थे। पता चला कि ह्यू की तबीयत हाइपोटेंशन के चलते खराब हुई थी।

बेहोश होने के बाद एडमीड्स को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नीलामी को आगे बढ़ाने के लिए फिर टीवी प्रस्तोता चारु शर्मा की सेवाएं ली, जिन्होंने शानदार ढंग से अपनी भूमिका निभाई। दूसरे दिन भी चारु शर्मा ही ऑक्शनर की भूमिका में नजर आए। लेकिन नीलामी समाप्त होने से एक घंटा पहले ही एडमीड्स की स्टेज पर वापसी हुई। स्टेज पर आने के बाद एडमीड्स ने चारु शर्मा का आभार व्यक्त किया रविवार को ही ह्यू ने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी लोगों से माफी मांगता हूं…मैं आप सभी लोगों के बीच अभी मौजूद नहीं हूं। मैं अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। लेकिन मुझे अभी भी लगता है मैं ऑक्शन में अपना 100 फीसदी नहीं दे पाऊंगा जो BCCI, IPL और सभी खिलाड़ियों के लिए सही नहीं होता। जिन्होंने मेरे अच्छे स्वास्थ्य की कामना की उनका धन्यवाद।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.