ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपर समाहर्ता ने जनता दरबार का आयोजन किया

अरवल। जनता दरबार में अपर समाहर्ता श्री ज्योति कुमार द्वारा 17 फरियादियों की फरियाद को सुना गया, जो मुख्यतः- भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाली निर्माण, आवास योजना, बकाया राशि विकलांगता प्रमाण पत्र, अनियमितता एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। परिवादियों के आवेदन का शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए किंजर थाना स्थित ग्राम भुआपुर कॉलोनी निवासी सुलेखा कुमारी ने अपने फरियाद मे बताया कि मेरे पुत्र का विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, जो कि पूरी तरह मानसिक रूप से विक्षुब्ध है। विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने की कृपा की जाय। इस संबंध में अपर समाहर्ता द्वारा सिविल सर्जन अरवल को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम बंगला कोठी के ग्रामीण जनता द्वारा फरियाद में बताया कि उत्तरी कलेर पंचायत के बंगला कोठी में निल कोठी पोखर की उड़ाही का कार्य कराया गया है, जो उड़ाही का कार्य नहीं के बराबर हुआ है तथा मनरेगा से राशि की निकासी हो गई है। इस योजना की जाँच करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में अपर समाहर्ता द्वारा निदेशक, डी आर डी ए अरवल को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम पुरैनिया शिखा निवासी जगदीश बिन्द ने अपने फरियाद में बताया कि मेरा खतियानी जमीन में जबरदस्ती नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसे विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही है। खतियानी जमीन में नाली निर्माण का कार्य रोकवाते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाय। इस संबंध में अपर समाहर्ता द्वारा अंचलाधिकारी करपी एवं थानाध्यक्ष किंजर को अग्रेतर कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.