ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 जुलाई से इन राशि वालों पर होगी नोटों की बारिश दोनों हाथों से कमाएंगे पैसा

बुध को बुद्धि, संचार, धन, व्यापार और तर्क-वितर्क का कारण माना जाता है। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है। 8 जुलाई 2023 को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क के गोचर से कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप 5 राशि वाले जातकों को खूब धन मिल सकता है। साथ ही जॉब और व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है।

मेष राशि

बुध के गोचर से मेष राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। कमाई के एक से अधिक स्त्रोत आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएंगे। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। प्रेम और निजी जीवन बेहतर रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर जीवन में प्रगति की राह लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा इजाफा होगा। पसंदीदा कंपनी ने नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने की योजना पूरी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहेगा। इस राशिवालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। नौकरी के अवसर सामने आएंगे। रुकी हुई पेमेंट आसानी से वापस मिल जाएगी। गंभीर मुद्दों पर निदान मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की मनोकामना पूरी होगी। करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सैलरी बढ़ने की भी संभावना है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

बुध का परिवर्तन तुला राशिवालों के जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव लेकर आएगा। कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। काम के प्रति समर्पित रहें। मन मुताबिक गतिविधियों में समय बिताना लाभकारी रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.