ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बाॅस ओटीटी से बाहर होंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस वीकेंड का वार होगा खास

बिग बाॅस ओटीटी 2 दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। इसके हर एपिसोड किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरता है। घरवालों के बीच होने वाली लड़ाई दर्शक काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीकेंड का वार आ चुका है, अब लोग ये जानने के एक्साइटेड हैं कि इस बार आखिर कौन घर से बाहर होने वाला है। खबरें आ रही हैं इस बार घर से एक और लड़की बाहर होने वाली है। पिछले हफ्ते के टास्क में भी घरवालों ने जिया शंकर, अभिषेक और आकांक्षा पुरी को नॉमिनेट किया था। जबकि पिछले हफ्ते ही मिड वीक में आलिया सिद्दीकी को सलमान खान ने घर से बाहर कर दिया था।

जिया शंकर हो सकती हैं बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिया शंकर इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो सकती हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि बिग बाॅस ओटीटी पर इस वीकेंड कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इस हफ्ते मिड वीक एलिमिनेशन होने के कारण अब वीकेंड पर कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा। वहीं कुछ समय पहले बिग बाॅस ओटीटी के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस एपिसोड में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद एक-दूसरे को लिप लॉक किस करते हुए नजर आए थे।

आकांक्षा और जद का लिप किस

दरअसल उन्हें एक डेयर दिया गया था, जिसमें दोनों को 30 सेकेंड तक किस करना था। उनकी इस हरकत को देखते हुए घरवाले भी काफी हैरान हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि दर्शक भी भड़क उठे थे। लोगों ने बिग बॉस के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। इसके पहले भी पुनीत सुपरस्टार को 24 घंटे के अंदर ही शो से बाहर कर दिया गया था। घरवालों को पुनीत का व्यवहार पसंद नहीं आया, उनका कहना था कि वे शो की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का तीसरा वीकेंड का वार होने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.