ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंबिकापुर में घरों के बाहर चिपकाएं पोस्टर हमसे आप लोगों को कौन बचाएगा

अंबिकापुर। शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में लोगों के घरों के दरवाजा में धमकी भरा हस्तलिखित पर्चा चस्पा करने से भय का माहौल है।घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।सभी पर्चा को एक ही प्रकार से लिखा गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह खैरबार रोड घुटरापारा में जब लोग सोकर उठे तो देखा कि उनके घरों के दरवाजे में एक हस्तलिखित पर्चा चस्पा है।इसमें हैलो ..मैं जेड – ए ..हमसे अब आप लोगों को कौन बचाएगा लिखा हुआ था। इसमें कुछ शब्द अंग्रेजी में लिखे हुए थे। बाद में पता चला कि कई घरों के दरवाजे में यह हस्तलिखित पोस्टर चस्पा है।इसमें दो रुपये का सिक्का भी चिपकाया गया था।

इसमें असामाजिक तत्वों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस पर्चे के मिलने के बाद घरवालों में भय है। पर्चे में दो का सिक्का भी लगाया गया है।जब से लोग पर्चा देखे हैं क्षेत्र में डर का माहौल निर्मित हो गया है।भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसे देखते हुए कांग्रेस नेता इश्तियाक बउवा खान के साथ ग्रामीणों ने कोतवाली थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई गई है।

पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच तथा इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर में अपने तरह का यह पहला मामला है जिसमें लोगों के घरों के दरवाजे में हस्तलिखित पर्चा चस्पा कर धमकी दिया गया है। मोहल्ले के राजेश प्रसाद गुप्ता, आर्यन वर्मा , मोसाहेब अंसारी, समसेर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस को सच्चाई सामने लाना चाहिए ताकि भय का माहौल दूर हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.