ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साबरमती एक्सप्रेस के कोच का एक्सल टूटा बीना में हटाया गया कोच

सागर/बीना। वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच का एक्सल चलते समय टूट गया। गनीमत रही कि बीना स्टेशन पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने एसटूआर के समय यह देखा और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बाद में ट्रेन से कोच को अलग कर यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाया गया। कुल 84 यात्री शिफ्ट हुए।

सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर बीना आने वाली साबरमति एक्सप्रेस लगभग सवा तीन घंटे की देरी से बीना स्टेशन पर आई। 11.35 पर बीना आई ट्रेन की चेकिंग सीएंडडब्ल्यू स्टाफ द्वारा की जा रही थी। इस दौरान स्टाफ को पता चला कि ट्रेन के एस 2 कोच का एक्सल टूटा हुआ है। तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद सीएंडडब्ल्यू, आपरेटिंग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कोच का निरीक्षण किया। बाद में निर्णय लिया गया कि कोच को बदल दिया जाए, अन्यथा हादसा हो सकता है। इस पर बीना स्टेशन पर ही कोच को ट्रेन से अलग हटाया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा कोच लगाया जाना था। लेकिन रेल अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। जिससे उस कोच के यात्री परेशान हुए। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगभग ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर खड़ी रही। स्टेशन प्रबंधक संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेन के आने पर हमारा स्टाफ उसे चेक करता है। इस दौरान लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर फाल्ट डिटेक्ट हुआ। इसलिए उस कोच को बदलने का निर्णय लिया गया। ट्रेन 1.30 पर बीना से रवाना हुई है।

तेज गर्मी में यात्री हुए परेशान

एक तो ट्रेन पहले से ही लेट थी, उस पर से कोच के एक्सल में आए फाल्ट के कारण दो घंटे अतिरिक्त उसे बीना में रोका गया। कोच के 84 यात्रियों को दूसरे कोचों में बैठाया गया। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया और दूसरा कोच लगाए जाने की मांग की। लेकिन रेल अधिकारियों ने एलएचबी कोच की अनुपलब्धता बतलाते हुए असमर्थता जाहिर की। मजबूरी में यात्रियों को दूसरे कोचों में एडजस्ट करते हुए आगे की यात्रा करनी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.