ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धार में युवक घर से ही मांस बेच रहा था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धार   धानमंडी स्थित फ्लैक्स की दुकान के पीछे स्थित एक घर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में मांस को जब्त किया है। आरोपी अवैध रूप से मांस कहीं लेकर जाने की फिराक में था। युवक धार में भी मांस बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर, मांस मिलने की सूचना पर हिंदू नेता और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे अपनी टीम को लेकर थाने पर पहुंचे थे। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की।

धानमंडी में स्थित इरशाद के घर से अवैध रूप से मांस बिकने की सूचना पुलिस को मिली थी। टीम ने आरोपी इरशाद पिता युनूस से मांस बेचने और दुकान संबंधी दस्तावेज मांगे। आरोपी कोई कागज नहीं बता पाया, जिसके चलते पुलिस टीम 10 किलो मांस, तीन छुर्रे और एक बड़ा लकड़ी का कटर जब्त कर थाने पर लेकर आई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने विविधता पंचनामा बनाकर प्रकरण दर्ज किया है। मांस का सैंपल लेकर पशु विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है, कि मांस किस पशु का हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

टीआई समीर पाटीदार ने बताया कि घर से ही मांस बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास कोई विक्रय करने के कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पशु विभाग को पत्र लिखा है, मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.