ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेत में दफन मिला लापता युवक का शव, बलौदाबाजार से 19 दिन पहले हुआ था गुमशुदा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से 19 दिन पहले लापता युवक का शव सोमवार को महासमुंद में मिला है। शव को रेत में दफन किया गया था। ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। युवक का शरीर पूरी तरह से काला पड़ गया था। ऐसे में करंट लगने से उसकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भिजवा दिया है। मामला साकरा थाना क्षेत्र का है।
साकरा के ग्राम चारभाटा और डुमर पाली के बीच कंतरा नाला है। ग्रामीण सोमवार को काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें नाले में रेत के नीचे कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने रेत हटाई तो देखा कि एक युवक का शव था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में तस्वीर भेजी तो युवक की शिनाख्त बलौदाबाजार में राजा देवरी क्षेत्र के डुमर पाली गांव निासी बीसी केशन (35) के रूप में हुई। युवक 26 जनवरी से लापता था। वह घर से निकला, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक का शव काला पड़ा था। ऐसे में अंदेशा है कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई हो। इसके बाद शिकारियों ने उसका शव दफना दिया हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.