ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज

मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं के बीच सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

खास बात यह भी है कि यह बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की उम्मीद है। इससे पहले संगठन और विभिन्न राजनीतिक मामलों पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने 28 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी।

कब होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल

मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी इस साल के विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले बड़ा बदलाव कर सकती है। कैबिनेट में कोई भी फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों पर भी असर डालेगा।

पार्टी इस साल होने वाले कई राज्यों के चुनावों के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.