ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कनाडा में भारत-विरोधी पोस्टर पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान आपसी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने साझेदार देशों कनाडा, यूके, और ऑस्ट्रेलिया को कहा है कि खालिस्तानियों को जगह ना दें, क्योंकि इनके जैसी कट्टरपंथी चरमपंथी विचारधाराएं उनके रिश्ते के लिए अच्छी नहीं हैं। बता दें कि कनाडा में सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ‘kill india’ लिखा गया है। इन पोस्टर्स में भारतीय राजनयिकों जैसे उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम संबंधित देशों के अधिकारियों के सामने इन पोस्टरों का मुद्दा उठाएंगे।

पोस्टर में क्या है?

विदेश मंत्री की यह टिप्पणी कनाडा में कुछ पोस्टरों के प्रसारित होने की खबरों के बाद आई है। इस पोस्टर में 8 जुलाई को तय की गई खालिस्तान फ्रीडम रैली के लिए लोगों को निमंत्रित किया गया है। पोस्टर के मुताबिक रैली ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर माल्टन से शुरू होकर टोरंटो में भारतीय दूतावास में समाप्त होगी। हालांकि टोरंटो में भारत का महावाणिज्य दूतावास है, भारतीय दूतावास नहीं। पोस्टर में कनाडा के दो भारतीय अधिकारियों, भारतीय राजदूत और कॉन्सुलेट जनरल की तस्वीरें भी हैं, जिन्हें निज्जर के हत्यारा बताया गया है। बता दें कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के पूर्व प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी।

भारत-विरोधी तत्व सक्रिय

इन पोस्टर के आने के बाद से भारत सरकार की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि इसी साल मार्च में खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और भारतीय मूल के पत्रकारों के साथ मारपीट की थी। इस महीने की शुरुआत में, ओंटारियो में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाते हुए एक परेड का आयोजन किया गया था, जिसकी नई दिल्ली ने कड़ी आलोचना की थी। खालिस्तानियों की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि कनाडा में पिछले कुछ सालों से खालिस्तानी समर्थित गतिविधियां बढ़ी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.