ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल का चौथा स्टेशन निशातपुरा बनकर तैयार 14 ट्रेनों को मिलेगा नया प्लेटफार्म

भोपाल। शहर में जल्द ही एक और रेलवे स्टेशन की सौगात मिल जाएगी। अभी तक शहर में भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर के रूप में तीन रेलवे स्टेशन है, लेकिन इनकी संख्या जल्द ही चार हो जाएगी। भानपुर के पास निशातपुरा के रूप में नए रेलवे स्टेशन को तैयार करने का काम अंतिम चरण में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक तौर पर इस रेलवे स्टेशन पर इंदौर और उज्जैन के रास्ते भोपाल आकर दिल्ली की तरफ रवाना होने वाली ट्रेनों को रूका जाएगा। इस नए रेलवे स्टेशन के बनने से भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का दबाव भी कम होगा। निशातपुरा स्टेशन चालू होने के बाद शहर के लगभग 10 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी निशातपुरा स्टेशन पर

निशातपुरा स्टेशन पर अंतिम परिष्करण का काम अब तेजी से चल रहा है। भोपाल-बीना रेल खंड पर भोपाल मेन स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेशन 700 मीटर लंबे दो प्लेटफॉर्म, नया फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगों के लिए विशेष पाथ-वे के साथ स्टेशन भवन बनाया गया है। यहां पर बुकिंग कार्यालय की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।

लिफ्ट का काम जारी, स्टेशन पर 100 लोगों के बैठक व्यवस्था

निशातपुरा स्टेशन पर 100 से अधिक यात्री को ठहरने के लिए प्रतिक्षालय भी तैयार किया गया है। वहीं प्लेटफार्म पर जगह-जगह पर पेय जल की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्लेटफार्म एक और दो पर बैठक व्यवस्था भी है। इसके अलावा भी एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर आने और जाने के लिए लिफ्ट का काम किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

इन ट्रेनों को निशातपुरा स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

ट्रेन 19321/19322 इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

ट्रेन 19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।

ट्रेन 14115/14116 डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

ट्रेन 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

ट्रेन 14319/14320 इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

ट्रेन 22911/22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।

ट्रेन 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.