ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम राइज स्कूल की प्राचार्या ने किया हंगामा स्टाफ ने बताया- हाथ में पत्थर लेकर मारने दौड़ी

सीएम राइज स्कूल की चर्चित प्राचार्या आशा पराशर ने स्कूल परिषर में मंगलवार को फिर जमकर हंगामा मचाया। प्राचार्य हाथ में पत्थर लेकर मारने दौड़ी तो स्टाफ के सदस्यों ने भागकर अपने आपको बचाया।

स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद और प्रत्यक्षदर्शी स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही प्राचार्या अजीब-अजीब हरकतें कर रही थीं। शाम होते ही प्राचार्य अचानक स्टाफ के लोगों को गालियां देने लगीं व हाथ में बड़ा सा पत्थर लेकर मारने दौड़ पड़ीं। स्टाफ के लोगों ने जैसे-तैसे भागकर पेड़ के पीछे छिपकर बचाव किया।

प्राचार्य पराशर की हरकतें यहीं नहीं रुकी। वह अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची। वहां पर भी हंगामा किया और वहां प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को भी गालियां दीं। वह बस स्टैंड पर संचालित होटल के बाहर लकड़ी लेकर बैठ गई और ग्राहकों को गालियां देने लगी। होटल संचालक कपिल जैन ने बताया कि मैडम ने हंगामा किया। बस स्टैंड हंगामे के वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुए हैं।

सीएम स्कूल में शासन से जारी बजट से स्कूल में कुकर, सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, कढ़ाई, बेलन चकला, आटा चक्की, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामग्री को क्रय कर लिया था। जानकारी मांगने पर वरिष्ठ कार्यालय व क्रय समिति की अनुसंसा से खरीदना बताया। इसमें भी अभी विभागीय जांच चल रही है।

रिपोर्ट मिलने पर की जाएगी उचित कार्रवाई

सीके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच ने कहा कि सिंगोली सीएम राइज प्राचार्या आशा पाराशर ने स्कूल और बस स्टैंड पर जो हंगामा किया है, उसकी जानकारी मिली है। घरेलू सामग्री खरीदने के मामले में अभी जांच चल रही है। मामले में स्टाफ सदस्यों का प्रतिवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.