ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित जेम्स एंडरसन की हुई छुट्टी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बढ़त बना ली है। अब तीसरा मैच 6 जुलाई से हेंडिग्ले मैदान पर शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दिया है। टीम ने जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया है। इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में क्रिस वोक्स और मार्क वुड को उतारेगा।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के लिए कौन करेगा ओपनिंग?

जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनर होंगे। जो रूट, हैरी ब्रूक और जॉनी बेयरस्टो मध्यक्रम में खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा बेन स्टोक्स और मोईन अली के रूप में दो ऑलराउंडर होंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड और क्रिस वोक्स गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जेम्स एंडरसन के बिना मैदान में उतरेगी इंग्लैंड

5 टेस्ट मैंचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। हालांकि मेजबान इंग्लैंड की नजर वापसी पर होगी। जीत की तलाश में जुटी इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में अपनी टीम में बदलाव किया है। अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.