ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बगेन गोला से जगदीशपुर तक वीर कुँवर सिंह पथ की हालत जर्जर : उदय उज्जैन

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल के अध्यक्ष सह लालमुनि चौबे स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष उदय उज्जैन ने बक्सर जिलापदाधिकारी बक्सर को आवेदन देकर कहा है की बगेन गोला से जगदीशपुर तक वीर कुँवर सिंह पथ का हालत बहुत जर्जर हो गया है इस पथ पर इतना बड़े बड़े गढ्ढे हो गये है कि इस पथ पर चलना बहुत कठीन हो गया है। इस पथ पर दो सालो से कोई भी मारम्ति का कार्य नही किया गया है। उदय उज्जैन ने कहा कि ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन गोला से जगदीशपुर तक जाने वाली वीर कुँवर सिंह पथ पर गाडी चलाने की बात छोडिये पैदल चलना दुशवार हो गया है यह पथ बगेन गोला से आठ किलोमीटर बक्सर सीमा मे पडती है उसके बाद यह सड़क भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड एव अनुमंडल मे पडता है बगेन गोला से भदवर तक यह सड़क दर्जनो जगह गड्ढे मे तब्दील हो गया है। यह सड़क दो जिलों के समवर्ती गांवो की जान है बक्सर जिला के भदवर, कुरुथिया,सुकरडेरा, बराडी, बरूहा,बगेन,भदा ,भदसारी, छपरा, सहित दर्जनो गांवो के लोगो को प्रखंड मुख्यालय, सरकारी अस्पताल, रेलवे-स्टेशन ,जिला मुख्यालय, अनुमंडल जाने का एकमात्र यही सड़क है इस सड़क के जर्जर हालत के चलते इस इलाके के लोगो को इस सड़क पर जान हथेली पर लेकर ही चलना पड़ता है रोज दर्जनो दुर्घटना हो रही है इतना ही नही इस जर्जर सडक के चलते इस इलाके के लोगो को दोगुने भाड़े पर सफर करना पड रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.