ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद का 27 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद है : इशरत प्रवीण

कटिहार। राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस समारोह जिला अध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में होटल प्रेम पैराडाइज में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित राजद नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि आज के ही दिन 05 जुलाई 1997 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना हुई थी। उस समय 17 लोकसभा सांसद और 08 राज्यसभा सांसदों समेत बड़े पैमाने पर समाजिक न्याय के कार्यकर्ता ने साथ मिलकर पार्टी का गठन किया था। राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन ने बिहार को दो मुख्यमंत्री व हमारे नेता तेजस्वी के रूप में एक उप मुख्यमंत्री दिया है। आज राष्ट्रीय जनता दल सर्वाधिक विधायकों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को जमीन पर जाकर जनता के दुख दर्द से जुड़ने की बात पर जोर दिया साथ ही सांगठनिक स्वरूप पर भी अपनी बातें रखी। सबों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मंच संचालन प्रधान महासचिव विनोद साह ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.