ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में होगी बड़ी टूट : श्रवण

पटना। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा के नेता जदयू में टूट के झूठे दावे कर रहे हैं मगर हकीकत यह है कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में ही बड़ी टूट होने की संभावना है। उनके कई वरिष्ठ नेता और सांसद भाजपा में घुटन महसुस कर रहे है, उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाहों की पार्टी है गलतबयानी कर जनता को दिग्भ्रमित करना भाजपा का पेशा बन चुका है। मंत्री बुधवार को जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के सभी जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निवारण के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सभापति हरिवंश के मुलाकात पर म्कहा कि संगठन की मजबूती व आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री जी ने तमाम विधायक, विधान पार्षद, लोकसभा व राज्यसभा सांसद को मिलने के लिए बुलाया था और हरिवंश भी जदयू के राज्यसभा सांसद हैं लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कोई असामान्य घटना नहीं है। भाजपा के लोग बेवजह मामलों को तुल दे रहे हैं। श्रवण कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव पर चार्चशीट से संबंधित सवालों के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को निशाने पर ले रही है। भाजपा के अंदर भ्रष्टाचारियों की बड़ी सूची है, मगर भाजपा के इशारे पर काम कर रही जांच एजेंसी निष्पक्ष नहीं है, और बदले की भावना से सिर्फ विरोधियों को तंग किया जा रहा है। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। बिहार सरकार का कोई भी अधिकारी नियम व कानून के विरुद्ध जाकर कार्य करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव लोकप्रकाश सिंह मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.