ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खरीफ बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिले खाद : सीपीआई

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने केंद्र सरकार से खरीफ मौसम में बिहार को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। बिहार में मानसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है और राज्य के कई हिस्सों में धान की रोपनी शुरू है। केन्द्र और राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर डीएपी, पोटास, यूरिया, जिंक सहित खरीफ फसल की बुआई में उपयोग आनेवाले अन्य सामानों को उपलब्ध कराने की गारंटी करे। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि गत वर्ष खरीफ मौसम और इस साल रबी की बोआई के समय में बिहार के किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी। जिस कारण खेती प्रभावित हुई और किसानों को ऊंची कीमत पर खाद खरीदना पड़ा। खरीफ मौसम में खाद में कोई कमी नहीं हो इसलिए सरकार अभी से मुश्तैद रहे। उन्होंने राज्य सरकार से खाद की कालाबजारी पर रोक लगाने की मांग की ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद मिल सके। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि खाद बिक्रेताओं द्वारा डीएपी की ऊंची कीमत वसूली जा रही है। बाजार में अभी डीएपी 1700 रुपये प्रति बोरी की दर से बिक्री की जा रही है जबकि अधिकतम कीमत प्रति बोरी 1350 रुपये निर्धारित है। इसी तरह अन्य खाद की भी निर्धारित कीमत से अधिक की वसूली की जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से लगातार छापेमारी अभियान चलाकर खाद की कालाबजारी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लेट लतीफे के कारण बिहार के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाता है। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.