ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किराए के पिता की तलाश कर रही हैं जेनेलिया देशमुख ट्रायल पीरियड का टीजर आउट

जेनेलिया देशमुख इस समय अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जेनेलिया जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘ट्रायल पीरियड’ के साथ फैंस को एंटरटेनमेंट करने वाली हैं। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जेनेलिया की सीरीज का कॉन्सेप्ट काफी अलग है, जिसे देख लोग तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। जियो सिनेमा ने इस सीरीज का टीजर शेयर किया है। टीजर में जेनेलिया किराए के पिता की तलाश करती नजर आ रही हैं। इसके लिए वे इंटरव्यू भी ले रही हैं। वे देख रही हैं कि कौन उनके लिए बेस्ट हैं।

रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर

वे पिताओं को साइड स्प्लिटिंग टेस्ट से गुजरने के बाद वे आखिरकार मानव कौल को किराए पर पिता के रूप में चुन लेती हैं। ये सीरीज अलेया सेन की निर्देशित सीरीज है। जिसके प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और साथ ही हेमंत भंडारी, अमित रविंद्रनाथ शर्मा निर्माताओं में शामिल हैं। जेनेलिया देशमुख और मानव कौल इस सीरीज में लीड रोल में हैं। ये सीरीज 21 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। फैंस इस टीजर को देख सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वे कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वेड मूवी में रितेश संग आईं नजर

जेनेलिया आखिरी बार मराठी फिल्म ‘वेड’ में देखा गया था। इस फिल्म में वे उनके रियल लाइफ पति रितेश देशमुख के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। वेड फिल्म की कहानी भारतीय रेलवे कर्मचारी श्रावणी यानी जेनेलिया के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसने अपने बचपन के प्यार सत्या यानी रितेश देशमुख से शादी की है, जो कि एक पूर्व क्रिकेटर है। ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.