ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब भाजपा चुनावी राजनीति में भी करेगी पीढ़ी परिवर्तन उम्रदराज नेताओं को टिकट से परहेज

भोपाल। चार माह बाद होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपनी गाइडलाइन को अंतिम रूप दे रही हैं। भाजपा वर्ष 2020 में चुनाव के माध्यम से संगठन में पीढ़ी परिवर्तन कर चुकी है।

100 सीटों पर युवा और नए प्रत्याशियों की तलाश

अब वह चुनावी राजनीति में उम्रदराज और कई बार चुनाव जीत चुके नेताओं से पल्ला झाड़ेगी। इसी तरह कांग्रेस भी बार-बार हारे हुए चेहरों को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। पार्टी ऐसी 100 सीटों पर युवा और नए प्रत्याशियों की तलाश कर रही है। इसके पीछे दोनों पार्टियों के अपने-अपने अध्ययन और अनुभव हैं।

नए और युवा चेहरों की तलाश

मप्र विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा छह- सात बार या इससे अधिक चुनाव लड़ चुके नेताओं को टिकट नहीं देने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादातर सीटों पर नए और युवा चेहरों की तलाश की जा रही है। वहीं, कांग्रेस ने तय किया है कि चुनाव में नए लोगों को मौका दिया जाएगा। इसमें जिन सीटों पर पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, वहां पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

युवाओं को मौका देने की संभावनाएं

70- 75 के पार, छह या ज्यादा बार विधायक या दीर्घ राजनीतिक सक्रियता जैसे बिंदुओं को देखते हुए उम्रदराज नेताओं की जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसे जारी रखने की मंशा से भाजपा संगठन में पीढ़ी परिवर्तन के दौर को थामने के पक्ष में नहीं है, बल्कि विधानसभा क्षेत्रों के स्तर पर उतरकर युवाओं को मौका देने की संभावनाएं टटोली जा रही हैं।

1989-90 वाली टीम ही सत्‍ता में

कई नेताओं को भेजा मार्गदर्शक मंडल में

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही टिकट देने के लिए उम्र का फार्मूला नहीं बनाया था पर 73 वर्षीय रुस्तम सिंह और 71 साल जकयंत मलैया को छोड़कर कई उम्रदराज नेताओं को पार्टी ने मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया।

अनेक नेताओं को किया टिकट से वंचित

इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, सरताज सिंह, रामकृष्ण कुसमारिया, कैलाश चावला, रमाकांत तिवारी सहित कई नेताओं को टिकट से वंचित कर दिया गया।

इनका कहना है

घर-परिवार हो या राजनीति, पीढ़ी परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं की जो भावना होती है उसी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रत्याशी का चयन करता है। हम कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल हैं किसी एक परिवार के आधार पर चलने वाले दल नहीं हैं इसलिए नए नेतृत्व को उभारना भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमारे नेतृत्व का राजनीतिक कर्तव्य भी है। नई भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला नेतृत्व देने का कार्य भाजपा लगातार कर रही है।

रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा मप्र

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.