ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवास रोड पर स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मारी महिला की मौत

उज्जैन। देवास रोड पर ग्राम चंदेसरा के समीप स्कूल बस के चालक ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पत‍ि-पत्‍नी

नागझिरी पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोजमखेड़ी निवासी उमरावसिंह चौधरी उम्र 65 वर्ष गुरुवार सुबह पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ देवास में रिश्तेदार के यहां गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

स्‍कूली बस ने पीछे से बाइक को मारी टक्‍कर

ग्राम चंदेसरा के समीप स्कूल बस के चालक ने पीछे से उमराव की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति उमरावसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपित स्कूल बस के चालक की तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.