ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में तीन हजार लोगों का आयकर रिटर्न उनके अन्य दस्तावेजों से नहीं खा रहा मेल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2020-21 का रिटर्न भरने वाले लगभग तीन हजार लोगों के आयकर रिटर्न में गड़बड़ी मिली है। उनके रिटर्न में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को दी गई जानकारी बोर्ड को अन्य जगह से मिली उनकी आय-व्यय की जानकारी से मेल नहीं खा रही है।

ऐसे में कर सलाहकारों को इन मामलों का समाधान कराने के लिए आगे आना चाहिए जिससे रिटर्न भरने वालों को कानूनी प्रक्रिया में नहीं उलझना पड़े।

यह बात सुनीता बैंसला, प्रधान आयकर महानिदेशक (आसूचना और आपराधिक अन्वेषण), दिल्ली की उपस्थिति में आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को आयकर भवन भोपाल में कर सलाहकारों के साथ एक कार्यशाला में कही।

इस अवसर पर बताया गया कि आयकर रिटर्न की 2020-21 से ई-सत्यापन की सुविधा शुरू की गई है। इसमें बैंक, नियोक्ता आदि माध्यम से भी आय-व्यय की जानकारी आयकर विभाग को मिलती है।

इसका सत्यापन उस व्यक्ति द्वारा भरे गए रिटर्न से किया जाता है। ई-सत्यापन में कुछ लोग ऐसे भी मिले हैं, जो अन्य जानकारियों के आधार पर आयकर की सीमा में पाए गए हैं, पर उन्होंने रिटर्न ही नहीं भरा है। कार्यशाला में ई-सत्यापन के विभिन्न लाभों के बारे में बताया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.