ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सालार का टीजर देख फैंस के आए ऐसे रिएक्शन एक्शन अवतार में छा गए प्रभास

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी विवाद हुआ है। ये फिल्म बिग बजट होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। अब प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। जल्द ही प्रभास और श्रुति हासन ‘सालार’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सालार का टीजर रिलीज किया है। ये टीजर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। सालार के टीजर में शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में प्रभास का लुक देख फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

सुबह 5.12 पर रिलीज किया गया टीजर

केजीएफ के मेकर प्रशांत नील की इस फिल्म का टीजर सुबह 5.12 बजे रिलीज किया गया है। जिसके बाद से ही फैंस काफी खुश हो रहे हैं। टीजर को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सालार के टीजर की शुरुआत में एक शख्स गाड़ी में बैठा दिखाई देता है और कई सारे लोग उसकी ओर राइफल और हथियार ताने नजर आते हैं। इसके बाद वह शख्स कहता है सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन। आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट, वेरी डेंजरस, बट नॉट इन जुरासिक पार्ट क्योंकि उस पार्क में। इतना कहकर वह शख्स चुप हो जाता है। ये शख्स उस फिल्म में टीनू आनंद हैं, जो कि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

सालार फिल्म के साथ एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होने वाली है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वहीं एक और फैन ने लिखा प्रशांत नील कभी भी फैंस को नाउम्मीद नहीं करते हैं। वहीं एक और ने रिएक्ट करते हुए लिखा लंबे समय के बाद प्रभास एक्शन सीन में दिखाई देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.