ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूपेन्द्र यादव होंगे मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी पार्टी ने की सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं चुनाव की कमान पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने संभाल ली है। चुनाव नवंबर में होना है।

भूपेन्द्र यादव को संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करने वाले नेताओं में गिना जाता है। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद माने जाते हैं। ऐसे ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मोदी के विश्वस्त नेताओं में शामिल हैं।

वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में रह चुके हैं और तभी से मोदी से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में दोनों की जोड़ी मोदी और शाह के प्रतिनिधि के तौर पर मध्य प्रदेश में रहकर काम करेगी। उधर, चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री के दौरे शुरू हो गए हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री भोपाल आए थे, यहां ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, वहीं शहडोल में लखपति दीदियों, हाकी खिलाड़ियों और जनजाति समाज के लोगों से संवाद किया था।

मोदी और शाह के दौरे बढ़ेंगे

चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे बढ़ेंगे। सितंबर में प्रधानमंत्री फिर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। ऐसे ही अमित शाह के दौरे भी लगातार होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त होने पर भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी बनाए जाने पर अश्विनी वैष्णव को बधाई दी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार माना है। शर्मा ने कहा कि यादव एवं वैष्णव के संगठन कौशल का लाभ मध्य प्रदेश संगठन को मिलेगा। भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, संगठन तंत्र की शक्ति एवं उनके मार्गदर्शन में 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा 51 प्रतिशत वोट शेयर और दो सौ पार का लक्ष्य हासिल कर सरकार बनाएगी।

1. राजस्थान

प्रहलाद जोशी

नितिन पटेल

कुलदीप बिश्नोई

2. छत्तीसगढ़

ओम प्रकाश माथुर

डॉ० मनसुख मंडाविया

3. मध्य प्रदेश

भूपेन्द्र यादव

अश्विनी वैष्णव

4. तेलंगाना

प्रकाश जावड़ेकर

सुनील बंसल

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश चुनाव प्रभारी

सह-चुनाव प्रभारी

सह-चुनाव प्रभारी

प्रदेश चुनाव प्रभारी

सह-चुनाव प्रभारी

प्रदेश चुनाव प्रभारी

सह-चुनाव प्रभारी

प्रदेश चुनाव प्रभारी

सह-चुनाव प्रभारी

( अरुण सिंह )

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.