ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेलंगाना के वारंगल में पीएम मोदी मां भद्रकाली के दर्शन किए रैली में कही ये बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना और राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम सुबह तेलंगाना के वारंगल पहुंचे। यहां भद्रकाली मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा की। यहां पढ़िए लाइव अपडेट और देखिए फोटो-वीडियो

पीएम मोदी ने सड़क तथा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख खंडों सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा, हाल ही में तेलंगाना ने अपनी स्थापना के 9 वर्ष पूरे किए हैं।तेलंगाना राज्य भले ही नया हो लेकिन भारत के इतिहास में यहां का contribution यहां के लोगों का योगदान हमेशा बहुत बड़ा रहा है।

तेलुगू लोगों के सामर्थ्य ने हमेशा भारत के सामर्थ्य को बढ़ाया है। आज जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है।

आज जब पूरी दुनिया भारत में investment के लिए आगे आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री वारंगल से बीकानेर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों को समर्पित करेंगे और हरित ऊर्जा कॉरिडोर चरण- I के लिए अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन भी समर्पित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.