ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सैनिक स्कूल झांसी में पढ़ने वाले बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए लगाई गुहार

भोपाल। सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले मध्यप्रदेश के विशेष वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, ताकि वे स्कूल की फीस भर सकें, लेकिन सैनिक स्कूल झांसी में पढ़ने वाले प्रदेश के बच्चे भटक रहे हैं।उनकी फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूल ने उन्हें पढ़ाने से इंकार कर दिया है।ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर मेरिट में शामिल होकर पढ़ाई कर रहे थे।अब तीन जुलाई से स्कूल खुला है और बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।छात्रवृत्ति की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को ज्ञापन दिया।हालांकि अभिभावकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान और मप्र स्कूल शिक्षा विभाग को भी ज्ञापन दिया है।मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि प्रदेश में संचालित सैनिक स्कूल के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, लेकिन दूसरे राज्य के सैनिक स्कूल में प्रदेश के पढ़ने वाले बच्चाें को भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाए।

प्रदेश की पहली छात्रा भी परेशान

शहडोल की रहने वाली आशिका वर्मा ने तीन साल पहले प्रवेश परीक्षा के तहत परीक्षा दी थी।वे प्रदेश की पहली छात्रा थी, जिन्हाेंने मेरिट में जगह बनाई थी।वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में आती हैं, लेकिन छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण फीस जमा नहीं हो पाई है। अब उन्हें स्कूल में जाने नहीं दिया जा रहा है।वहीं छात्र विजय डामर आदिवासी जनजाति से आते हैं।वे अपने गांव के पहले छात्र हैं जिनका सैनिक स्कूल में हुआ है।सार्थक पाटीदार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद से उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

डीपीआई आयुक्त ने सैनिक स्कूल झांसी को लिखा पत्र

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने सैनिक स्कूल झांसी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति प्रदान करने के संबंध में जानकारी मांगी है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि विभाग ने भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, सैनिक स्कूल सोसायटी से राज्य सरकार के सहयोग से संचालित सैनिक स्कूलों में अन्य राज्यों के मूल निवासी विद्यार्थियों को संबंधित राज्यों द्वारा छात्रवृत्ति एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाने के संबंध में मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश एवं प्रविधानों की जानकारी मांगी गई है।जानकारी प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.