ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश के नेता पढ़े-लिखे नहीं हैं काजोल के इस बयान पर भड़के लोग एक्ट्रेस ने दी सफाई

बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। काफी लंबे समय के बाद काजोल फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। जल्द की काजोल की फिल्म ‘द ट्रायल’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में काजोल ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। काजोल ने कहा था कि देश में ऐसे राजनीतिक नेता हैं, जिनके पास एजुकेशन नहीं है। काजोल का ये ऑनलाइन कमेंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जमकर ट्रोल होने के बाद काजोल ने एक ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई दी है।

अपने बयान में कही ये बात

दरअसल कुछ समय पहले काजोल ने एक इंटरव्यू में इस बार पर जोर दिया था कि देश के विकास के लिए पढ़े लिखे राजनेताओं का होना जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा था ‘बदलाव, खासकर हमारे इंडिया जैसे देश में बहुत स्लो है। ये काफी धीरे-धीरे हो रहा है, क्योंकि हम अपनी परंपराओं और सोचने की प्रक्रिया में फंसे हुए हैं और हां इसका लेना देना शिक्षा से ही है। आपके पास ऐसे राजनेता हैं, जिनके पास एजुकेशनल सिस्टम बैकग्राउंड नहीं है। माफ कीजिएगा पर मैं तो ऐसा कहूंगी। मैं ऐसे नेताओं के शासन में रहती हूं, जिनमे से कई लोगों के पास नजरिया ही नहीं हैं, जो मुझे लगता है कि पढ़ाई लिखाई से आपके अंदर आता है। कम से कम शिक्षा अलग-अलग नजरियों को देखने का मौका देती है।’

ट्रोल होने पर काजोल ने दी सफाई

अपने इस बयान पर काफी ट्रोल होने के बाद काजोल ने एक ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मैं केवल शिक्षा और इसके महत्व के बारे में बात कर रही थी, मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था। हमारे पास कुछ महान नेता हैं, जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।’ वहीं काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। ये सीरीज अमेरिकी कोर्ट रूम ड्रामा ‘द गुड वाइफ’ का हिंदी वर्जन है। ये वेब सीरीज 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.