ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव ने फलक नाज से किया अपने प्यार का इजहार एक्ट्रेस ने कही ये बात

Bigg Boss OTT 2: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बाॅस ओटीटी’ को दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। बिग बाॅस ओटीटी 2 को लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमेशा की तरह एक बार फिर बिग बॉस के घर में लव स्टोरी की शुरुआत हो रही है। काफी समय से अविनाश सचदेव और फलक नाज की केमिस्ट्री को देख ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके बीच कुछ तो चल रहा है। अब खुद अविनाश ने अपने दिल की बात फलक से की है। वीकेंड के एपिसोड में देखा गया कि अविनाश ने साफ शब्दों में फलक नाज से अपने दिल की बात कही है

अविनाश ने किया प्यार का इजहार

अविनाश ने जाहिर किया कि वे नॉमिनेटेड हैं और अगर ने घर से चले जाते हैं तो कम से कम फलक को उनकी फीलिंग्स के बारे में पता होना चाहिए। अविनाश ने कहा ‘जब बात आती है अपनी फीलिंग्स को किसी के साथ शेयर करने की तो मैं काफी डरपोक इंसान हूं। मुझे एहसास हुआ है कि मुझे तुम अच्छी लगती हो। अगर मैं कल निकल जाता हूं तो तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए। ये फीलिंग इस घर से पैदा हुई थी, तो इस घर में ही नहीं बोलूंगा तो मैंने क्या किया।’ अविनाश की इन बातों को सुनकर फलक काफी ब्लश करने लगती हैं और सोच में पड़ जाती हैं।

फलक ने किया प्यार से इनकार

जिसके बाद वे इसके जवाब में कहती हैं कि वे अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रखना चाहती हैं। फलक ने अविनाश को जवाब देते हुए कहा ‘मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं। जो बाॅन्ड है, उसे ऐसे ही चलने दो। अच्छी दोस्ती है। फिलहाल अभी मेरा उस जोन में जाना नहीं होगा, क्योंकि इस वक्त मेरी जिंदगी में प्रायोरिटी बहुत अलग है।’ वहीं बीते एपिसोड की बात करें तो जद हदीद और जिया शंकर में अविनाश-फलक से उनके रिश्ते के बारे में बात भी की थी। जिया ने कहा कि उनकी नोकझोंक अच्छी लगती है और उसे देख लगता है कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा है, तो भले ही फलक ने अविनाश को दोस्त बताया था, लेकिन उनके चेहरे पर ब्लश देख जिया समझ गई थीं कि वे अविनाश को पसंद करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.