ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये ठगे

इंदौर। गैस सिलेंडर बुकिंग करने में महिला साइबर फ्राड का शिकार हो गई। जालसाज ने खाते से पांच लाख रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली। लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई उसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी नरीमन पाइंट निवासी सीमा अभिलाश दुबे के साथ हुई है। सीमा ने 7 जुलाई को गैस सिलेंडर बुक किया था। सिलेंडर डिलीवर न होने पर गूगल से कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर कॉल लगाया तो बुकिंग कैंसिल होने का बोलकर रुपये रिफंड करने का बोला। आरोपितों ने पहले 14 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में उसने रस्टडेस्क एप डाउनलोड करवाया और फोन हैक कर पांच लाख रुपये का लोन लेकर रुपये निकाल लिए।

टास्क पूरा करने का झांसा दिया और रुपये निकाल लिए

इसी तरह विनीता बिंदल के साथ एक लाख 47 हजार रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी हुई है। विनीता को इंस्टाग्राम ग्रुप पर टास्क पूरा करने का झांसा दिया और यूपीआइ के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिए। अंकुर जैन से 86 हजार, पूजा बारिया से 38 हजार, गिरीश पटेल से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.