ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चे तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे तो शिक्षिका ने अंदर आने से रोका मारा चांटा

इंदौर। इंदौर के धार रोड स्थित एक स्कूल में माथे पर तिलक लगाकर आने पर कुछ बच्चों को स्कूल में आने नहीं दिया। स्कूल की शिक्षिका ने कहा कि तिलक मिटाकर स्कूल आओ, नहीं तो टीसी थमा देंगे। मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल को नोटिस थमाया जा रहा है।

धार रोड स्थित श्री बाल विज्ञान शिशु विहार हायर सेकंडरी स्कूल में छह-सात बच्चे शनिवार को तिलक लगाकर पहुंचे थे। इस पर शिक्षिका ने चांटा मारकर एक बच्चे को स्कूल से भगा दिया। वहीं दूसरे बच्चों से कहा कि तिलक मिटाकर आओ, इसके बाद ही स्कूल में आने दिया जाएगा, वरना टीसी थमा देंगे। कोई भी बच्चा तिलक लगाकर स्कूल नहीं आएगा। जब बच्चों को स्वजन को इसकी जानकारी लगी तो वे स्कूल पहुंचे और प्राचार्य के सामने रोष जताया। प्राचार्य ने कहा कि हम स्कूल में धर्मवाद नहीं चाहते।

स्कूल को देंगे नोटिस

उधर, जब मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास के पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.