ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति का ज्ञान देंगे वरुण अवतार के वंशज 40 दिन प्रज्जवलित रहेगी अखंड ज्योति

भोपाल। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के वंशज इस बार भी चालीहा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाएंगे। लगातार 40 दिन तक अखंड ज्योति प्रज्जवलित रहेगी। इस दौरान सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत आयोजन होंगे। धर्म और संस्कृति से विमुख हो रही नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से अवगत कराने के लिए विशेष आयोजन होंगे।

विजयनगर लालघाटी स्थित हरिसेवा गंगाधाम दरबार में महोत्सव से पहले विशेष पूजन किया गया। इसमें विजयनगर सिंधी समाज उत्थान पंचायत के अध्यक्ष आनंद सबधानी एवं थद्धाराम फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश ज्ञानचंदानी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। सबधानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल की उपासना का 40 दिनी महोत्सव 16 जुलाई को बहिराणा पूजन के साथ शुरू होगा। पूजा-अर्चना के साथ युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और समाज की परंपरागत जल एवं ज्योति की पूजा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। पंचायत ने इस आयोजन में युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष संपर्क अभियान शुरू किया है।

सैकड़ों श्रद्धालु 40 दिन उपवास रखेंगे

संत हिरदाराम नगर में पूज्य झूलेलाल चालीहा उत्सव समिति की ओर एच वार्ड स्‍थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष पुरषोत्तम हरचंदानी ने बताया कि इस दिन अनेक श्रद्धालु 40 दिन के कठिन उपवास शुरू करेंगे। लगातार जल एवं ज्योति की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन के बाद शीतलदास की बगिया पर जल वितरण किया जाएगा। नेहरू पार्क परिसर स्थित झूलेलाल मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ 40 दिनी उत्सव शुरू होगा। न्यू बी 10 स्थित मंदिर में भी महोत्सव मनाने की तैयारियां की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.