ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर में सामने आया लोन पास करवाने फर्जी एग्रीमेंट का मामला रजिस्ट्री करने कोई और पहुंचा तो खुली पोल

जबलपुर। शहपुरा भिटौनी के ढ़ाबा संचालक ने बैंक से लोन पास करवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। एक महिला के साथ मिलकर फर्जी एग्रीमेंट करवाया और इसी के आधार पर बैंक लोन मंजूर हुआ। रजिस्ट्री के वक्त असल क्रेता की जगह दूसरे व्यक्ति को पंजीयन कार्यालय भेज दिया गया। रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी व्यक्ति की पोल खुल गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

इस मामले में संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शहपुरा भिटौनी निवासी पंकज सिंह ठाकुर ढ़ाबा संचालक है। उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने कई बैंकों और फाइनेंस कंपनियों में लोन की राशि के लिए आवेदन किया, लेकिन लोन नहीं हुआ। इस दौरान उसे पता चला कि दीनदयाल चौक में तिलवारा शास्त्री नगर निवासी निशा पाठक का कार्यालय हैं। निशा लोन पास करवाती है। उसने निशा से संपर्क किया। निशा ने प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले रवीन्द्र नगर अधारताल निवासी अर्पित दुबे से सम्पर्क किया। जिसके बाद निशा और अर्पित ने षड़यंत्र पूर्वक अधारताल निवासी अनिल केवट के मकान की रजिस्ट्री का फर्जी एग्रीमेन्ट पंकज के नाम पर करवाया। जिसके बाद निशा ने एक निजी लोन कम्पनी से उस एग्रीमेन्ट के जरिए 15 लाख आठ हजार रुपए का लोन पास करवाया।

रजिस्ट्री कार्यालय में पकड़ा फर्जीवाड़ा

लोन की राशि आवंटित किए जाने के लिए लोन कंपनी ने मकान की रजिस्ट्री मांगी, तो निशा ने देवरी पनागर निवासी प्रदीप कोरी को अनिल केवट बनाकर बुधवार को मुख्यालय उप पंजीयन कार्यालय भेजा। प्रदीप जैसे ही अनिल केवट बनकर उप पंजीयक पूजा ठाकुर के सामने पेश हुआ, तो पूजा उसे पहचान गई कि वह अनिल नहीं है। क्योंकि अनिल अक्सर उप पंजीयक कार्यालय जाया करता था। इसलिए पूजा उसे चेहरे से जानती थीं। इस दौरान पूजा, पंकज और अर्पित भी वहां मौजूद थे। उप पंजीयक पूजा ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। चारों को पकड़ा, तो चारों ने फर्जीवाड़े की बात स्वीकारी। जिसके बाद पुलिस ने सभी पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले में चारों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.