ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाकाल सवारी के दौरान छत पर खड़े युवकों ने भक्तों पर थूका तीन गिरफ्तार तोड़े जा सकते हैं मकान

उज्जैन। सावन के दूसरे साेमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े तीन मुस्लिम युवकों ने भक्तों पर थूका, वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपितों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगा।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकाल रही थी। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी।यहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों द्वारा नीचे खड़े भक्तों पर थूका।

नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए अदनान, सूफियान व अशरफ नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सावन लोट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाने पर हंगामा

मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य खाराकुआं थाने पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस पर भारी पुलिस बल थाने पर पहुंच गया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी और मुस्लिम पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी ओपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

इन धाराओं में दर्ज किया केस

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि महाकाल सवारी के दौरान भजन मंडली एवं ढोल नगाड़ा बजाने वाले कुछ लोग सवारी में गुजर रहे थे, जिनके ऊपर एक मकान के ऊपर से कुछ युवकों द्वारा पानी पीकर थूका गया। इस परथाना खाराकुआं में धारा 295 ए , 153 ए , 505 , 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तत्काल तीन संदिग्ध युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.