ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पांच अभ्यर्थियों ने खुद को दिव्यांग बताया और वन रक्षक भर्ती में फिट कांग्रेस नेता अरुण यादव का ट्वीट

भोपाल। पटवारी भर्ती परीक्षा में मुरैना जिले जौरा से 12 दिव्यांगों के चयन के बाद एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पांच उम्मीदवारों ने पटवारी भर्ती परीक्षा के आवेदन में खुद को दिव्यांग कोटे का बताया है, जबकि वन रक्षक भर्ती परीक्षा में उन्होंने खुद को दिव्यांग श्रेणी से बाहर रखा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने नाम और दस्तावेज के साथ इनकी जानकारी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा है, जो पटवारी भर्ती परीक्षा में दिव्यांग थे वह वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा में फिट कैसे हो गए। यह कौन सा प्रयोग है।

पटवारी परीक्षा : पहले 15 लाख रुपये में चयन के लिए आफर का वीडियो, बाद में खंडन

पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच आए एक वीडियाे से हड़कंप मच गया था। इस वीडियों में एक लड़की यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसे 15 लाख रुपये देकर चयन कराने का आफर मिला था। इस वीडियोे को कांग्रेसियों ने इंटरनेट मीडिया पर जमकर साझा किया। अब उसी लड़की ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसने मस्ती में यह वीडियो बनाया था जिसे उसकी सहेलियों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह भी कहा है कि पूर्व वीडियो में वह अपना जो नाम बता रही है वास्तविक में वह उसका नाम नहीं है। अब उसने वीडियो साझा करने वालों के विरुद्ध एफआइआर की चेतावनी दी है। इस वीडियो को भाजपा के लाेग इंटरनेट मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं।

प्रदेश में किसी नौजवान का भविष्य सुरक्षित नहीं : कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर भोपाल में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं इनके प्रदर्शन का समर्थन करता हूं। शिवराज सरकार ने प्रदेश को जिस तरह से भर्ती घोटालों का प्रदेश बना दिया है, उसमें किसी भी नौजवान का भविष्य सुरक्षित नहीं है। हर भर्ती घोटाले के तार अंततः सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से जुड़ते हैं और प्रदेश की सरकार घोटाले के सूत्रधारों को बचाने का प्रयास करती रहती है। मैं नौजवानों को भरोसा दिलाता हूं कि चार माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब घोटाले, भ्रष्टाचार और कमीशन का राज समाप्त होगा।

कांग्रेसियों की आदत बन गई है। इन्होंने पहले देश को बदनाम किया। फिर मध्य प्रदेश को बदनाम किया। अब प्रदेश के छात्र-छात्राओं के परिश्रम को बदनाम कर रहे हैं। फर्जी वीडियो भी उनकी टूल किट का हिस्सा बन गए हैं।

आशीष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.