ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना

कटिहार। कोढा प्रखंड के खेरिया अंतर्गत तीन और फलका प्रखंड के पोठिया अंतर्गत एक कुल 4 बच्चों का बरारी घाट पर स्नान के दौरान जल लेने के क्रम में डूब कर असामयिक निधन हो गया। यह काफी दुखद है उपरोक्त बातें कोढा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता पूनम पासवान ने पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के असामयिक निधन का जिम्मेवार बरारी का प्रखंड प्रशासन है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड अंचल पदाधिकारी अवैध रूप से मिट्टी कटाव को नहीं रोका जिस कारण वहां पर खरा गड्ढा बन गया। वही श्रावण मास को देखते हुए बरारी के प्रखंड प्रशासन ने घाट किनारे बैरिकेटिंग नहीं किया था। परिजनों ने बताया कि स्नान के बाद जल लेने के क्रम में डूबकर मृत्यु हो गई। प्रशासन ने कहा की नाव से छलांग लगाने के दौरान घटना घटित हुई है यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि 13 से 14 वर्ष का इकलौता संतान खोना कितना दुखदाई होता है उस मां के आंसू अभी तक नहीं थम रहे। बरारी के अंचल पदाधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग कटिहार के जिला पदाधिकारी से उन्होंने की ।उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए काफी दुख प्रकट किया। इस अवसर पर बरारी विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी प्रेम राय जिला कांग्रेस प्रवक्ता पियूष मिश्रा कोढा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव फलका प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम प्रदीप कुमार गुप्ता विकास कुमार राजा कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.