ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रजत पदक विजेता बिहार के लाल शैलेश का पटना आगमन पर भव्य स्वागत

पटना। 8 से 17 जुलाई तक पेरिस में आयोजित वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर पटना बिहार लौटने पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार विकलांग खेल अकादमी एवं बीएसएसए बिहार सरकार द्वारा बिहार के लाल शैलेश कुमार का पटना के एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो की शैलेश टी 42/63 केटेगरी में हाई जम्प प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल हुए है। पेरिस, फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के मेन्स हाई जंप 63 प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीत कर लौटे बिहार के खिलाड़ी शैलेश कुमार का भव्य स्वागत, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संदीप कुमार, प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी कान्त कुमार, सुगन्ध नारयण प्रसाद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों साथ ही बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अधिकारी नीतू कमारी, सुष्मिता कुमारी एवं दिव्यांग खिलाडियों ने फूल मालासे एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ज्ञात हो बिहार के शैलेश ने पेरिस में आयोजित वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को रजत पदक जीतकर देश के साथ बिहार को भी गौरवान्वित किया। शैलेश ने टी 63 कैटेगरी के हाई जंप प्रतिस्पर्धा में यह पदक अपने नाम किया. मूलत: जमुई के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड से ताल्लुक रखने वाले शैलेश भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल करने वाले दूसरे बिहारी एथलीट हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.