ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी किए विभिन्न परीक्षाओं के कार्यक्रम

अब 2 अगस्त से होगी पीजी नियमित कोर्स फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश मंडल ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश मंडल ने बताया कि अपरिहार्य कारणवश पीजी चौथे सेमेस्टर एवं बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अवधि विस्तार दी गई है. अब लगभग सभी परीक्षाएं क्रमश 2 अगस्त से संचालित होंगे. परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी परीक्षा आरंभ होने की तिथि से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय के वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. पीजी रेगुलर कोर्स फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं दो, तीन एवं चार अगस्त तक संचालित होंगी। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 2 अगस्त से 9 अगस्त तक संचालित होंगी। दूसरी सीटिंग में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2 अगस्त से 7 अगस्त तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। बीए एलएलबी 5 वर्षीय कोर्स के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित होगी। 3 वर्षीय एलएलबी कोर्स के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 अगस्त से 19 अगस्त तक संचालित होगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा 2 अगस्त से 21 अगस्त तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होगी। 5 वर्षीय बीए एलएलबी चौथे वर्ष की परीक्षा 17 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.