ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी और भाजपा विपक्षी एकता से आतंकित : नीरज

पटना। विपक्षी एकता पर पीएम नरेन्द्र मोदी के बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने पलटवार किया है। जनता दल यूनाइटेड की ओर से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का पलटवार करते हुए बीजेपी नेताओं की लिस्ट गिना दी। भ्रष्टाचार और परिवारवाद से संक्रमित नेताओं की पूरी लिस्ट बताई है। साथ ही यह भी कहा है कि पीएम मोदी और भाजपा विपक्षी एकता से आतंकित हैं। जदयू नेता ने पीएम मोदी को अपने मंत्रिमंडल के मंत्री पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने परिवारवाद पर कहा कि आप अपने मंत्रिमंडल के नेताओं पर नजर रखिए। केन्द्रीय मंत्री के बेटा को टिकट देंगे। जिन राज्यों में जहां चुनाव होता है। वहां के शीर्ष नेता हैं। उनके बेटा को चुनावी मैदान में उतारतें हैं। क्या यह परिवारवाद नहीं है। पीएम के फर्जी प्रवचन से परिवारवाद शर्मसार हो गया है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि जुमलेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सहवाला जो हैं, वह क्या हैं। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि प्रकाश मेहता, सुखराम, हेमंत विश्वकर्मा, मुकुल राय, शिवराज सिंह चौहान, सूवेंदु अधिकारी, राजेन्द्र राणे जैसे लोगो पर कुछ कहिए। इन नेताओं पर क्या आरोप लगे थे। इनके साथ आप ने क्या किया। आपके साथ जाने के बाद सब साफ हो गए। नीरज कुमार ने आगे कहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी विपक्षी एकता की मजबूती से आतंकित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.