ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

AI ने प्रियंका और आलिया को बनाया Barbie Doll, विराट और निक का लुक भी लगा बेहद क्यूट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।  यूजर्स आए दिन सोशल मीडिया पर इसके जरिए अपने आर्ट्स शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अन्य शीर्ष बॉलीवुड हस्तियों की की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह  बार्बी वर्ल्ड में रंगे दिखाई दे रहे हैं।

मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग की मुख्य भूमिका वाली हॉलीवुड फिल्म बार्बी इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिलीज से पहले इस फिल्म का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। अब एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर बार्बी के रूप में प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन छवियों को बनाने के लिए AI का उपयोग किया गया है।

PunjabKesari
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को बार्बी और केन के रूप में दिखाया गया है। इस तस्वीर में फूलों की पेंटिंग से सजी पीली और गुलाबी दीवारों वाले एक कमरे में प्रियंका और निक चमकीले परिधान पहने नजर आ रहे हैं। लोगों का कपल का नया रूप बेहद पसंद आ रहा है।

PunjabKesari
एक अन्य तस्वीर में अनुष्का शर्मा पीले रंग की प्रिंटेड पोशाक पहने दिख रहे हैं , वहीं उनके पति विराट कोहली गुलाबी शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने एक चमकीला प्रिंटेड गाउन में रणवीर सिंह के साथ पोज़ देती नजर आ रही है।

PunjabKesari
इन जोड़ियों के अलावा आमिर खान के साथ आलिया भट्ट और अक्षय कुमार के साथ बार्बी वर्ल्ड की गुड़िया बनीं कैटरीना कैफ की पीले और गुलाबी रंग के मैचिंग आउटफिट पहने तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। याद हो कि कुछ दिन पहले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Elon Musk को भारतीय दूल्हे के रूप में दिखाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.