ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पताल में झाड़-फूंक करने वाले ओझाओं को ढ़ूढेगी अनूपपुर पुलिस

अनूपपुर। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्कूली छात्रा को सर्प काटने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सर्पदंश पीड़िता के स्वजनों द्वारा एक ओझा को बुलाकर खुलेआम अस्पताल में जहर पैर में काटे गए स्थान से निकालने का कार्य किया गया था। इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया था जिसके बाद मामला तूल पकड़ा और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के अंदर किसी भी मरीज के साथ झाड़-फूंक के जरिए उपचार को गलत बताया। अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है जिसकी जांच पुलिस करेगी।

यह था मामला

गुरुवार को बाड़ी खार गांव की एक स्कूली छात्रा को स्कूल में सर्प ने पैर में काट लिया था, स्कूल के शिक्षकों ने छात्रा प्रार्थना पिता कमलेश केवट को कोतमा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। यहां डॉ मनोज गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसी दौरान छात्रा के घरवालों के द्वारा सांप के जहर को निकालने के लिए किसी ओझा को बुला लिया और वह कुछ झाड़-फूंक करते हुए जनरल वार्ड में ही अन्य भर्ती मरीजों के समक्ष कैसे जहर निकालने का कार्य किया। यह सब अस्पताल के कर्मचारियों की मौजूदगी में होता रहा लेकिन कोई भी इस अंधविश्वास को रोकने के लिए छात्रा के स्वजनों और उस व्यक्ति को मना नहीं किया। सभी मूकदर्शक बने रहे। शुक्रवार को छात्रा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए के अवधिया कोतमा पहुंचे और सर्पदंश पीड़िता के दौरान जो भी चिकित्सा स्टाफ ड्यूटी में था उनसे इस झाड़-फूंक के संबंध में जवाब मांगा गया और सख्त हिदायत दी गई कि अस्पताल में दोबारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले कोई भी व्यक्ति ऐसा कृत्य ना करें इसका मुख्य रुप से ध्यान रखा जाए।

सीएमएचओ ने किया था निरीक्षण

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और बेहतर रूप से कार्य करने चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया। बीएमओ आरके वर्मा से मामले की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर बीएमओ आरके वर्मा द्वारा कोतमा थाने में एक आवेदन पत्र दिया गया जिसमें उल्लेख करते हुए कहा गया है कि गुरुवार को अस्पताल में एक व्यक्ति के द्वारा झाड़-फूंक करने सूचना मिली है, जिसकी पहचान करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। कोतमा प्रभारी थाना रामेश्वर वैश्य ने कहा कि शुक्रवार को बीएमओ कोतमा सामुदायिक अस्पताल के द्वारा झाड़-फूंक मामले में पहचान करते हुए कार्रवाई किए जाने लिखित आवेदन दिया गया है जिस पर पुलिस जांच करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.