ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या मिली उम्रकैद की सजा

मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा गांव में महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद दीवार गिराकर, इसे हादसा साबित करने का प्रयास किया। प्रथम सत्र न्यायाधीश ने इस मामले में महिला व उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए शनिवार को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में आठ अन्य आरोपित भी बनाए गए थे, जो मृतक के दाह संस्कार में शामिल हुए। उन पर साक्ष्य विलोपित करने का आरोप लगाया गया था। जिन पर फैसला आना बाकी है। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक सुरेंद्र शर्मा ने की।

हत्या को दुर्घटना में बदल दिया

जानकारी के मुताबिक रामचंद्र का पुरा गांव निवासी चतुरी मल्लाह व उसके प्रेमी विजय सिंह ने गत छह-सात जुलाई 2016 की रात को पति वृंदावन उर्फ कल्ला मल्लाह की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटिया पर लिटाकर उसके ऊपर दीवार को पटक दिया। दोनों ने इस हत्या को दुर्घटना में बदल दिया।

पति का अंतिम संस्कार भी करवा दिया था

ग्रामीण गुलाब, नंदलाल, मनीराम, परीक्षत, राजाराम, पप्पू, कबाड़ी, रमेश मल्लाह के सहारे उसका दाह संस्कार भी कर दिया। इसी बीच गांव के चौकीदार रामकिशोर सविता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले में चतुरी व उसके प्रेमी विजय सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया, वहीं आठ अन्य पर साक्ष्य विलोपित करने का मामला दर्ज किया। यह मामला सबलगढ़ न्यायालय में चला। जिस पर शनिवार को प्रथम सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए चतुरी व विजय सिंह को आजीवन करावास की सजा सुनाई है।

चतुरी की तीन मासूम बच्चियों को रखने पर हुई चर्चा

चतुरी मल्लाह को उम्रकैद होने के बाद उसकी तीन मासूम बच्चियों को कहां रखा जाए, इसको लेकर भी न्यायालय में चर्चा हुई। चतुरी की कुल पांच बेटियां हैं, जिनमें तीन बेटियां चार, छह व आठ साल की है। सजा बुलने के बाद चतुरी ने कहा कि बच्चियों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता, उनका अब बाहर कोई नहीं है, इसलिए उन्हें उसके साथ जेल में रखा जाए। जिस पर न्यायाधीश ने मना कर दिया।

वहीं बच्चियों को ऐसी स्थिति में कहां रखा जाए इसके लिए वह वकील के माध्यम से न्यायालय से मांग कर सकती है। जिस पर फिलहाल तीनों बच्चियों को विजय सिंह का पिता अपने साथ ले गया। वहीं दो बच्चियों अभी 12 से 14 साल की है वह अकेली ही रहेंगीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.