ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने 500वें मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास जमाया करियर का 76वां शतक

 वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाकर इतिहास चल दिया। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में कोहली को मैच के दूसरे दिन शतक पूरा करने के लिए 13 रनों की जरूरत थी और जल्द ही उन्होंने एक बेहतरीन चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 10 चौके की मदद से 180 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही अपने 500वें मैच में विराट कोहली ने शानदार इतिहास रचते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब इंटरनेशनल करियर में विराट कोहली के 76 शतक हो गए हैं, जबकि सचिन के 75 थे।

टेस्ट करियर का 29वां शतक

इस शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनके 29 शतक पूरे हो चुके हैं। इस तरह उन्होंने डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। कोहली ने काफी दिनों बाद विदेशी धरती पर कोई शतक लगाया है। उन्होंने विदेशी धरती पर अपना आखिरी टेस्ट शतक 16 दिसंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पूरा किया था। इस करीब 5 सालों और 31 पारियों के बाद उन्होंने विदेशी धरती पर टेस्ट शतक लगाया।

500वें मुकाबले में रचा इतिहास

विराट कोहली के करियर का 500वां इंटरनेशनल मुकाबले को भी यादगार बना दिया है। कोहली ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में शतकीय पारी खेली है। विराट कोहली इस शानदार पारी के दौरान जैक्स कैलिस को पछाड़कर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए। विराट ने इस पारी के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। विराट के अलावा भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.