ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में किसान के गले में गिरा बिजली का तार तो करंट से हो गई मौत पिता झुलसा

 बालाघाट/कटंगी। कटंगी थाना के अंतर्गत ग्राम महदुली में खेत में कृषि कार्य करते समय बिजली का करंट लगने से एक किसान की को मौत हो गई और मृतक का पिता झुलस गया। बिजली का तार किसान के गले में आकर गिरा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से पड़ोसी द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर यह घटना हुई है।

गर्दन पर टूटकर गिरा बिजली का तार

मिली जानकारी के अनुसार महदुली निवासी फूलचंद ठाकरे के खेत को हेमराज पिता उदेलाल ठाकरे 50 वर्ष द्वारा खोट यानी अधिया पर लेकर खेती कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी किसान दौलत राम परिहार अपने खेत में सिंचाई करने तालाब से पानी लाने के लिए बिना विभागीय कनेक्शन लिए अवैध तरीके से बिजली का तार बिछाया था। जिसका तार टूटकर फूलचंद ठाकरे के खेत में अधियादार किसान हेमराज ठाकरे की गर्दन पर आकर गिर गया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। तभी तार हटाते समय हेमराज का पिता उदेलाल ठाकरे भी झुलस गया। बताया गया है कि ग्रामीण इलाकों में कई लोग अवैध तरीके से बिना विभागीय अनुमति लिए ही केवल लाइनमैन से मिलीभगत कर बिजली कनेक्शन का उपयोग करते है, अब इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

लाइनमैन से मिलीभगत कर लिया था कनेक्शन

घटना के संबंध में मृतक के बेटे रेकेश ठाकरे ने बताया कि ग्राम किसान दौलत राम परिहार की वजह से यह हादसा हुआ है।यदि दौलत राम परिहार बिजली के तार को व्यवस्थित कर लेते तो यह हादसा नहीं होता।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दौलत राम ने टीसी कनेक्शन नहीं लिया था बल्कि लाइनमैन से मिलीभगत कर अवैध तरीके से कनेक्शन चला रहा था।इधर सहायक अभियंता का कहना है कि खेत मालिक अवैध तरीके से कनेक्शन चल रहा था।

इनका कहना है..

ग्राम महदुली में एक किसान की बिजली करंट से मौत हो गई।जबकि मृतक का पिता झुलस गया।शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।-मंजूलाल हादिया, सहायक उननिरीक्षक, पुलिस थाना कटंगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.