ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुरवाई में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा चार छात्राएं घायल

विदिशा। जिले के कुरवाई शहर में बुधवार की दोपहर को गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं के कक्ष में छत का प्लास्टर नीचे गिर गया, जिसके कारण चार छात्राएं घायल हो गई। छात्राओं को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के प्राचार्य देशराज सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल भवन के एक कक्ष में कक्षा 9वीं की 35 छात्राएं पढ़ कर रही थी । इसी दौरान अचानक अगले हिस्से की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। जिसके कारण पहली कतार में बैठी चार छात्राएं घायल हो गई। घायलों में पूनम अहिरवार ,कंचन अहिरवार, राधिका लोधी और एक अन्य छात्रा राधिका शामिल है। उनके सिर पर हल्की चोटें आई हैं। सभी चारों छात्राओं को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है । डॉक्टर ने चारों घायल छात्राओं की हालात सामान्य बताई है।

स्‍कूल प्राचार्य ठाकुर ने बताया कि यह स्कूल भवन 28 वर्ष पुराना है । लगातार वर्षा के कारण स्कूल भवन की छत में नमी आने लगी है, इसी वजह से एक कक्षा की छत का हिस्सा नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है । जल्दी ही स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक हरिसिंह सप्रे पहुंचे और अपनों ने घायल छात्राओं और उनके स्वजनों से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को छात्राओं का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.