ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘हिंदुओं के लिए एक बच्चा भी पैदा नहीं कर पाए मोदी, ऐसे कैसे हिंदुओं के प्रधानमंत्री’ कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

रीवा : जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेतागण चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर रहे हैं और एक दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में कई बार जोश जोश में शब्दों की मर्यादा भी लांघ जाते हैं। कुछ ऐसा ही रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा अंतर्गत जवा जनपद पंचायत में देखने को मिला। जहां कांग्रेस पार्टी की सत्याग्रह आंदोलन में त्योंथर से पूर्व बसपा विधायक और कांग्रेस नेता रामगरीब वनवासी प्रधानमंत्री मोदी पर अजीबोगरीब बयान में दे दिया।

पूर्व बसपा विधायक और कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के बहुत से लोग और बच्चों के लिए तड़प रहे हैं कि मेरे बच्चा बच्ची हो जाएं और बच्चों के लिए उनको कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन एक नरेंद्र मोदी एक बच्चा पैदा नहीं कर पाया हिंदुओं के लिए तो फिर ऐसा प्रधानमंत्री हिन्दू के किस काम का।

पूर्व विधायक यही नहीं रुके उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि साथियों दूसरी बात कहता हूं प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है जबकि उमा भारती को कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो उमा भारती मुख्यमंत्री बनेंगी, परंतु सरकार आते ही उमा भारती को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.