ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब में आज जेपी नड्डा और राहुल गांधी करेंगे रैलियां

पंजाब के सियासी समर में आज कई नेता मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को फरीदकोट और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बठिंडा में रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मालवा क्षेत्र के मानसा में रैली करेंगे। राहुल मानसा की अनाज मंडी में गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पक्ष में रैली करेंगे। सोमवार को उन्होंने भाजपा और अकाली दल को नशे के मुद्दे पर घेरा था। मंगलवार को फिर दोनों पार्टियों पर हमलावर हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना में दो जगह रोड शो करेंगे। सुबह दस बजे राहों रोड से रोड शो शुरू करेंगे जो थाना डिवीजन नंबर तीन के बाहर आकर खत्म होगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे गिल रोड एटीआई कालेज के बाहर से दक्षिणी हलके की तरफ साईं मार्केट तक रोड शो करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.